कबाब तो आपने बहुत खाया होगा Soya veg kabab recipe जोकि खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।Soya veg kabab recipe जोकि एक वेज कबाब है लेकिन यह खाने में नॉनवेज कबाब के जैसा ही है।यह सेहत के लिए काफी फायदामंद है। यह प्रोटीन से भरपूर होती है और इसमें फाइबर भी होती है।Soyabean kabab recipe हर लोगों को बहुत पसंद है जो नॉन वेज नहीं वेज खाना पसंद करते हैं। यहां तक बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं।ध्यान रहें बच्चे को अगर खाना है तो आप मिर्ची की मात्रा को कम कर देंगे।Soya veg kabab recipe बनाने के लिए हम सोयाबीन, चना दाल, प्याज तथा कुछ मसालों से बनकर तैयार होने वाला यह रेसीपी काफी लोकप्रिय है। सोयाबीन वेज कबाब को हम टमाटर धनिया पत्ती वाली चटनी, या दही वाली ग्रीन चटनी प्याज की स्लाइस के साथ परोसें। आप इस सोया वेज कबाब को रोटी ,चावल , छोले भटूरे, वेज बिरयानी, जीरा राइस, सादा दाल चावल के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में सलाद ,पापर तथा रायता के साथ परोसें। और इसकी कीमा को आप फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।मैं आप सबको स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ Soya veg kabab recipe के साथ धनिया पत्ती टमाटर की चटनी भी बताने जा रही हूं। आपलोग भी Soya veg kabab की रेसीपी जरूर ट्राई करना। और कमेंट्स करके बताना यह रेसीपी कैसी लगी।अगर अच्छी लगी तो सस्क्राइब, लाईक और शेयर करें।
# पूर्व तैयारियों का समय: 40मिनट्स
#पकाने का समय: 15मिनट्स
#कितने लोगों के लिए:6
#Table of contents:_
1.Soya veg kabab recipe क्या है?
2.Soya veg kabab recipe में इस्तेमाल आवाश्यक सामग्री।
3.Soya veg kabab recipe बनाने की विधि हिंदी में।
4.Soya veg kabab recipe स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
5. सुझाव और विविधता।
# Soya veg kabab recipe ingradients:_ सोया वेज कबाब रेसीपी में इस्तेमाल आवाश्यक सामग्री:_
- सोयाबीन_1कप
- चना दाल_1/2कप
- गरम मसाला पाउडर_1tsp
- हल्दी पाउडर_1/2tsp
- जीरा पाउडर _1tsp
- काली मिर्च पाउडर _1/2tsp
- ब्रेड क्रंप _1ब्रेड का
- तेजपत्ता_2पीस
- साबुत लाल मिर्च_2पिस
- लहसुन की कलियां _7से8
- अदरक _1/2इंच
- प्याज _2मीडियम साइज
- हरी मिर्च _2फाइन चाउब की हुई
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर _1/2tsp
- घी _2tbsp
- तेल_तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार
#चटनी के लिए सामग्री:_
- टमाटर _ 1 मीडियम साइज
- हरा धनिया पत्ती_1/2कप
- लहसुन की कलियां_5से6
- हरा मिर्च _3पीस
- जीरा _1tsp
- नमक स्वादानुसार
#How to make Soya veg kabab recipe in Hindi:_सोया वेज कबाब बनाने की विधि हिंदी में:_
1.
1/2कप चना दाल लेंगे उसे कई पानी से धो लेंगे।और इसे पानी डालकर फूलने के लिए। 30 मिनट्स छोर देंगे।जबतक न्यूट्रेला को उबालते हैं।
2.
एक बर्तन लेंगे उसे गैस पर डाल देंगे उस बर्तन में पानी डालेंगे और एक कप न्यूट्रेला डालकर 10 मिनट्स तक उबालेंगे।
3.
अब इसको छानकर एक बाउल में डाल लेंगे । देखेंगे कि चना दाल भी रेडी है।
4.
एक मीडियम साइज की प्याज को 4टुकड़ों में काट लेंगे, 2साबुत लाल मिर्च,7से 8 लहसुन की कलियां, 2तेजपत्ता,1/2इंच अदरक का टुकड़ा लेंगे।
5.
अब प्रेशर कुकर लेनी है उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म होने देंगे। जब गर्म हो जाए तब उसमें 2tbsp घी डाल देंगे।और उसमें चना दाल,प्याज ,लहसुन, लाल मिर्च , अदरक, तेजपत्ता डाल देंगे।
6.
अब इसमें न्यूट्रेला डाल देंगे, और इसमें 1tsp गरम मसाला पाउडर,1tsp जीरा पाउडर,1/2tsp काली मिर्च पाउडर डाल देंगे।
7.
अब इसमें 3छोटी इलायची,1/2 tsp हल्दी पाउडर,और स्वादानुसार नमक डाल देंगे।
8.
सारी चीजों को अच्छे से मिला लेंगे और 1कप पानी डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे।और ढक्कन लगाकर 1सिटी हाई फ्लेम पर और 2सिटी लो फ्लेम पर लगाएंगे।जब तक चटनी बना लेंगे।
9.
चटनी बनाने के लिए 1मीडियम साइज का टमाटर,3 हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया चटनी,5से6 लहसुन की कलियां लेंगे।
10.
अब सारी चीचों को मिक्सर जार में डाल देंगे।और इसमें 1/2tsp जीरा डालेंगे और स्वादानुसार नमक डाल देंगे।
11.
अब सारी चीजों को बारिक पीस लेंगे। बढ़िया से खट्टी चटनी बनकर तैयार है। अगर आपके पास पुदीना पत्ता है तो इसे भी जरूर डालें।
12.
कुकर ठंडा हो चुकी है। इसे खोलकर देखेंगे कि दाल गली या नहीं।सारी चीजों को अच्छे से मिला लेंगे।
13.
इसको मिक्सर जार में डालकर पीस लेंगे।और इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।
14.
अब इसमें फाइन चाउब किया हुआ प्याज डालेंगे। 2हरी मिर्च चौब की हुई डाल देंगे।
15.
अब इसमें 2tsp हरा धनिया पत्ती कटी हुई डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे।
16.
यह गीला काफी है। इसमें बाइंडिंग के लिए 1ब्रेड का ब्रेड क्रंप बनाकर डाल देंगे।और इसे अच्छे से मिला लेंगे।अगर ब्रेड नही है तो चावल का आटा या आरारोट डाल सकते हैं।
17.
अब इसमें कलर के लिए 1/2 tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे।
18.
हाथ में तेल लगाकर इसकी टिकिया बना लेंगे।इसी तरह टिकिया बनाकर प्लेट में डाल लेंगे।
19.
एक पैन लेंगे। उसमें तेल डालेंगे और उसे माध्यम आंच पर गर्म करेंगे।जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें कुछ सोया वेज टिकिया डाल देंगे ।
20.
और इसे 2मिनट्स मीडियम टू लो फ्लेम पर पकाएंगे। और इसे पलट देंगे।
21.
अब इसे पलट लेंगे,और इसे पलट पलट कर हल्का भूरे रंग का तल लेंगे ।और गैस की फ्लेम बंद कर देंगे।
22.
सोया वेज कबाब बनकर तैयार है आप इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लें ,और इसे चटनी के साथ परोसें।,या छोले भटूरे, जीरा राइस, वेज बिरयानी, सादा चावल दाल के साथ , पापड़, सलाद, तथा रायता के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में परोसें। और इसके कीमा को फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
#सुझाव और विविधता:
. अगर आपको तीखा ज्यादा पसंद हो तो आप अपने अनुसार तीखा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
.आप अपने अनुसार इसमें मसाला को ऐड या रिमूव कर सकते हैं।
.आप अपने पसंद के अनुसार इसमें चाट मसाला पाउडर भी डाल सकते हैं।
.आप ब्रेड क्रंप घर में रहे ब्रेड से बना लें। ब्रेड क्रंप की मात्रा आप अपने अनुसार डालें। अगर ब्रेड न हो तो आरारोट,या चावल का आटा डाल सकते हैं।
. अगर अपके पास घी नहीं है तो आप इसे तेल में भी बना सकते हैं।
. अगर आपके पास पुदीना का पत्ता है तो उसे जरूर डालें। इससे स्वाद काफी बढ़ जाती है चटनी की।
#स्वाद: नमकीन ,चटपटा
#परोसने का तरीका: सोया वेज कबाब को आप उपर बताई गई चटनी के साथ परोसें।या इसे छोले भटूरे, जीरा राइस, वेज बिरयानी, सादा चावल दाल के साथ , पापड़, सलाद, तथा रायता के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में परोसें।या इसे फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।